Pip value: सवाल-जवाब
0.01 lot gold कितने रुपये का होता है? 1 pip कितने का?
0.01 lot gold = 1 ounce gold, यानी trade value = gold का 1 ounce price (gold $3,875 हो तो $3,875; ₹ के लिए USD/INR rate से गुणा करें)। लेकिन profit/loss सिर्फ़ price move से होता है: 0.01 lot पर gold के $1 move = $1, और 1 pip ($0.10) = $0.10। ₹ में देखने के लिए calculator में USD/INR rate डालें।
Pip क्या होता है? (forex में)
Pip price का सबसे छोटा आम हिस्सा है। EURUSD जैसे ज़्यादातर pairs में 1 pip = 0.0001, USDJPY जैसे JPY pairs में 0.01। 1 standard lot (100,000 units) पर USD quote वाले pairs में 1 pip ≈ $10।
Pip और point में क्या फ़र्क है?
कई platforms price के आख़िरी decimal को "point" कहते हैं, जो अक्सर pip का 1/10 होता है। Gold में कुछ platforms $0.01 को point और $0.10 को pip कहते हैं। अपने platform का contract size और digits ज़रूर देखें।
Gold में pips कैसे गिनें? (formula)
यहाँ gold में 1 pip = $0.10, इसलिए pips = price का फ़र्क ÷ 0.10। जैसे buy 3875 और sell 3885: फ़र्क $10 ÷ 0.10 = 100 pips। Profit = pips × 1 pip की value; 0.01 lot पर 100 × $0.10 = $10।
1 pip कितने रुपये का होता है?
ये lot size और pair पर निर्भर है। EURUSD में 1 lot पर 1 pip = $10 और 0.01 lot पर $0.10; gold में भी 1 lot पर $10 और 0.01 lot पर $0.10। ₹ में = $ value × USD/INR rate। Calculator में USD/INR डालें, ₹ अपने आप दिखेगा।